बामरा आरोग्य ट्रस्ट ने 12 विजेताओं के दिए 3.80 लाख रु. के पुरस्कार

Font Size

ट्रस्ट ने मनाया का 5वां स्थापना दिवस समारोह

पुणे के डॉ. पाण्डुरंग को एक लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार   

होम्योपैथ के प्रचार में बामरा आरोगय ट्रस्ट का उल्लेखनीय योगदान : डॉ. हर प्रकास शर्मा

डॉ. बलबीर सिंह चौहान ने होमियोपथिक चिकित्सा पद्धति को विस्तार से समझाया 

बामरा आरोग्य ट्रस्ट ने 12 विजेताओं के दिए 3.80 लाख रु. के पुरस्कार 2गुडग़ांव : होम्योपैथ की नवीनतम जानकारियां उपलब्ध कराने में लगा बामरा आरोगय ट्रस्ट द्वारा 5वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन सैक्टर 14 स्थित आइडीसी के जीआइए परिसर में रविवार को किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में होम्योपेथ से जुड़े सैंकड़ों होम्योपैथ चिकित्सकों ने भाग लिया।

 

हरियाणा होम्योपैथिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. हर प्रकास शर्मा ने आयोजन का शुभारंभ करते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की . उन्होंने कहा कि यह संस्था होम्योपैथी का खूब प्रचार-प्रसार कर रही है। नए-नए शोध की जानकारी भी चिकित्सकों को दी जा रही है। ताकि इनका लाभ होम्योपैथ में विश्वास रखने वाले मरीजों को मिल सके।

 

ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. बलबीर सिंह चौहान ने बताया कि किस तरह हम चिकित्सा के साथ पूर्ण स्वास्थ्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इस अवसर पर महान होमियोपथ डॉ. लिपे के होमियोपथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति योगदान  की चर्चा भी की गयी. उनके नाम पर ट्रस्ट की ओर से ” लिपे पुरस्कार ” का आयोजन पिछले चार वर्षों से किया जा रहा है. कार्यक्रम मेें होम्योपैथ बामरा आरोग्य ट्रस्ट ने 12 विजेताओं के दिए 3.80 लाख रु. के पुरस्कार 3पद्धति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत भी किया गया। संस्था के प्रवक्ता आर के यादव ने बताया कि लिपे पुरस्कार की घोषणा के अनुसार इस वर्ष का प्रथम पुरस्कार पुणे के डॉ. पाण्डुरंग को एक लाख रुपए की राशि का दिया गया।

 डॉ. अनामिका मौर्या व डॉ सपना जाधव को मैरिट पुरस्कार

2 मैरिट पुरस्कार इंदौर की डॉ. अनामिका मौर्या तथा भारती विद्यापीठ पुणे की छात्रा डॉ सपना जाधव को दिया गया। ट्रस्ट की ओर से हर केंद्र की विजेताओं को 15 हजार रुपए की राशि दी गई। जिनमें डॉ. रूपा वाचलेकर, डॉ. रियाज अहमद भट्ट, डॉ. नलिनी भतेजा, डॉ. कुशल परख को पुरस्कार दिए गए।

 

इसके अतिरिक्त वाइएमटी बम्बई कॉलेज से डॉ. शिप्रा, भारती विद्यापीठ पुणे कॉलेज से डॉ. निष्टा अग्निहोत्री , डीएचएमसी कॉलेज पुणे से डॉ. अर्शिया अटर, डीवाई पाटिल कॉलेज पुणे से डॉ. निकिता कुलकर्णी, गंगा नगर कॉलेज से डॉ. कुंदन प्रकाश को पुरस्कार दिया गया। इस आयोजन में डॉ. अनिल, वीसी बामरा, डॉ. संगीता, सुश्री दीपा, डॉ. मनीषा, डॉ. नेहा, डॉ. उर्वशी, डॉ. विनोद, धर्मसागर, केसी अरोड़ा, शशि अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page