केंद्रीय श्री सनातन सभा की बैठक में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया पुरस्कृत

Font Size

 पर्व पुस्तिका व कैलेंडर का किया विमोचन

गुडग़ांव, 26 मार्च (अशोक): धार्मिक संस्था केंद्रीय श्री सनातन सभा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन मियांवाली कॉलोनी स्थित राममंदिर परिसर में संस्था के प्रधान सुरेंद्र खुल्लर की अध्यक्षता में रविवार को किया गया। संस्था के प्रवक्ता बालकिशन खत्री ने बताया कि बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा की गई। संस्था के महासचिव देवराज आहूजा ने संस्था का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सुरेंद्र खुल्लर ने कहा कि संस्था पिछले करीब 15 वर्षों से शहर के करीब पांच दर्जन मंदिरों का प्रतिनिधित्व कर रही है और सामाजिक व धार्मिक कार्यों को बढ़ावा दे रही है।

 

संस्था द्वारा असहाय कन्याओं के प्रत्येक वर्ष सामुहिक विवाह किए जाते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवरात्रों के पर्व पर शहर में मीट की दुकानें बंद कराने का आग्रह उपायुक्त से किया जाएगा। आयोजन में समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवा देने वाले महिला पुरूषों को पुरस्कृत भी किया गया। बैठक में मनोहर लाल शास्त्री के मार्गदर्शन से तैयार की गई पर्वपुस्तिका व कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। इस बैठक में मदन लाल मलिक, सुरेंश चौधरी, सुभाष अदलक्खा, चंद्रभान नागपाल, ओमप्रकाश ग्रोवर, ओमप्रकाश बंधू, घनश्याम कुमार सहित बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े लोग भी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page