चामुण्डा की हुनकर दौड़ का शहरवासियों ने कीया भव्य स्वागत

Font Size

आज पहुंचेंगे बाघा बॉर्डर
बढ़ाएंगे सैनिकों मनोबल

गुडग़ांव: देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के जवानों के प्रति देशवासियों में अगाढ़ प्रेम व सम्मान देखा जाता है। हर देशवासी सैनिकों  मनोबल बढ़ाने के लिए प्रयासरत दिखाई दे रहा है, जो की देशप्रेम भावना के लिए अच्छे संकेत हैं। इस प्रकार के प्रयासों में स्वयंसेवी संस्थाएं भी पीछे नहीं हैं, वे भी समय-समय पर सैनिकों व शहादत पाए वीर सैनिकों के परिजनों के कल्याण के लिए कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय करती रही हैं। इसी क्रम में बीती देर सायं राजस्थान की राजधानी जयपुर की स्वयंसेवी संस्था चामुण्डा के दर्जनों सदस्य सैनिकों को मनोबल बढ़ाने के लिए बाघा बॉर्डर जाते हुए शहर की राजीव चौ• पहुंचे। संस्था के ये सदस्य हुंकार दौड़ लगाते हुए बाघा बॉर्डर जाएंगे। सैनिकों के प्रति देशप्रेम की भावना को ध्यान में रखते हुए शहर की आरडब्ल्यूए का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था फोरबा ने इन सदस्यों का बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए फोरबा के अध्यक्ष धर्मसागर, डीएन कवातरा, कर्नल जेसी शर्मा ने संस्था के सदस्यों का सैनिकों के प्रति प्रेम को देखते हुए कहा की शहरवासी उनके इस जज्बे को सलाम करते हैं। संस्था सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है, जो की सराहनीय है। सैनि• सीमा पर रह•र दिन-रात देश की चौकसी करते हैं, तभी देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं। सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए अन्य संस्थाओं को भी इस संस्था से प्रेरणा लेनी चाहिए। संस्था द्वारा आयोजित •ी गई हुंकर दौड़ में राजस्थान पुलिस भी सहयोग कर रही है। जयपुर पुलिस के एसएचओ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि गत 19 फरवरी •ो हुं•ार दौड़ जयपुर से प्रारंभ हुई थी। इस दौड़ में संस्था •े •रीब 50 युवा भाग ले रहे हैं। दिल्ली होते हुए हरियाणा एवं पंजाब प्रदेश •े शहरों में शांति •ा संदेश देते हुए 25 फरवरी •ी सायं बाघा बॉर्डर पहुंचेंगे और वहां पर •ार्य•्रम •ा आयोजन •र सैनि•ों •ा मनोबल भी बढ़ाएंगे। इस •ार्य•्रम में फोरबा •े सदस्य भी अन्य संगठनों •े साथ शामिल होंगे। दौड़ में शामिल संस्था के विक्रम सिंह परिहार, गोपाल सिंह, पदम सिंह, विनोद सिंह, अश्विनी शर्मा, विक्रम सिंह, डा. अशोक  सोलंकी, कर्मवीर बागड़ा, अवधेश शर्मा, प्रहलाद, मनराज गुर्जर, संदीप आदि में बड़ा उत्साह देखा गया। वे सैनिकों  के सम्मान में गगनभेदी उद्घोष कर रहे थे। फोरबा से जुड़े बीआर बरेजा, शीतल चावला, एसके गाबा, कृष्णा गाबा, रमेश वशिष्ठ, के के सैनी, किरण सैनी, गंगाधर, एससी गुलाटी आदि सदस्य भी इस आयोजन में शामिल हुए।

You cannot copy content of this page