पत्रकार राजदेव हत्याकांड के आरोपी मो0 कैफ शहाबुद्दीन के साथ

Font Size

भागलपुर : एक बड़ा खुलासा शहाबुद्दीन के भागलपुर जेल से बाहर निकलने के दौरान प्रेस से वार्ता के दौरान साथ खड़ा ये शख्स मो0 कैफ है जिसे सीवान पुलिस पत्रकार राजदेव हत्याकांड मामले में तलाश कर रही है ,,,,,
अभी अभी सीवान एसपी सौरभ कुमार साह ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि मो0 कैफ को पुलिस तलाश कर रही है इसका नाम पत्रकार हत्याकांड में साजिश कर्ता के रुप में है। फिलहाल ये सीवान नगर थाना के एक मामले में फरार है और इसके गिरफ्तारी का वारंट भी जारी है,,,,,,इस खुलासे के बाद शहाबुद्दीन कि मुश्लिके और बढ सकती है।

दूसरी तरफ भागलपुर जेल से जब पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की शाही सवारी सिवान जाने को निकली तो कई नियमों की अनदेखी भी की गई ।
पुलिस पता लगा रही है की पूर्व सांसद के काफिले और जुलूस की अनुमति ली गई थी की नही ?
साथ ही यह भी बात सामने आ रही है की उनके स्वागत में मो. कैफ नाम का शूटर भी मौजूद था जिस पर पत्रकार राजदेव की हत्या का आरोप है ।
पुलिस पूर्व सांसद के काफिले व जुलूस की वीडियो क्लिप के माध्यम से पड़ताल कर रही है ।
यदि अनुसंधान में ये सभी बातें सच साबित हुई तो शहाबुद्दीन की मुश्किलें बढ़ सकती है ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page