शहाबुद्दीन की रिहाई राजद-जदयू की मैच फिक्सिंग : शाहनवाज

Font Size

सुपौल :  बिहार के सुपौल स्थित अपने घर बकरीद पर्व मनाने पहुंचे भाजपा नेता सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने पिसी कर मिडिया को कहा कि बिहार में शहाबुद्दीन की रिहाई जदयू-राजद की मैच फिक्सिंग है। सरकार के सहयोग से रिहाई हुई है। ट्रायल तक शुरु नहीं किया गया। हम मानते है कि बिहार में वही होता है, जो लालू जी कहते है।

जदयू की कोड ग्रुप में अंदर ही अंदर ये निर्णय हुआ कि राजद रघुवंश जी के बयानबाजी को रोके। जबकि जदयू  ने कहा है कि जेल से जो बेल पर आया है उसे हम गंभीरता से नहीं लेते राजद को ये बताना चाहिए कि क्या उनका इसारा लालू जी के तरफ है। उसे ये भी बताना चाहिए कि लालू जी भी बेल पर है। उसपर भी तो बोले, प्रवक्ता ने कहा कि जदयू-राजद के बीच अंदर ही अंदर घमासान है, बिहार के विकास का ये महागठबंधन नहीं है बल्कि सत्ता का गठबंधन है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page