गुरुग्राम : विश्व हिंदू परिषद हरियाणा प्रांत के प्रचार प्रसार विभाग की प्रांतीय टोली कार्य प्रबंधन के तहत नव-नियोजन किया गया है, ताकि संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क और समाज में विचार प्रवाह को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। इस नव-दायित्व निर्धारण के अंतर्गत ज्ञानेश ठाकुर को सह प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख, मुकेश कुश को प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख, नवीन जैन को प्रान्त पत्रिका प्रमुख, विजय चुग को प्रान्त प्रिंट मीडिया प्रमुख, अनिल नैय्यर को प्रांत मनोरंजन प्रमुख, राकेश कुमार कठवाड़ को विमर्श एवं विचार प्रभाव प्रमुख तथा शुभम तंवर को सह प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।
इन नियुक्तियों की घोषणा विश्व हिंदू परिषद की हरियाणा प्रांत बैठक में की गई, जो 27–28 दिसंबर को श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, भिवानी में संपन्न हुई। इस बैठक में लगभग ढाई सौ अपेक्षित दायित्ववान कार्यकर्ता, जिनमें प्रांत कार्यकारिणी, विभाग मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री, संगठन मंत्री तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्य शामिल थे, उपस्थित रहे।
बैठक में मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु इंद्रप्रस्थ क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नीरज दौनेरिया, मेरठ क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, क्षेत्रीय मंत्री लेखराज राणा, प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम, प्रांत मंत्री वरुण कुमार, प्रांत अध्यक्ष माननीय पूर्व न्यायाधीश पवन कुमार तथा केंद्रीय अधिकारी के रूप में अखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख डॉ. अशोक तिवारी उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति एवं कार्यकर्ता संवाद के माध्यम से सभी को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने प्रांत नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह संकल्प व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा और कार्ययोजना को समाज के मध्य व्यवस्थित और संयोजित रूप से पहुँचाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
प्रांत प्रचार प्रसार विभाग के प्रमुख अनुराग कुलश्रेष्ठ “ने संगठन के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए तथा सभी नव-दायित्व प्राप्त साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वरिष्ठ प्रांतीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रचार प्रसार विभाग नवाचार के साथ और अधिक सुव्यवस्थित रूप से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस दायित्व-नियोजन से विभाग को नई ऊर्जा प्राप्त हुई है तथा संगठन की योजनाबद्ध जन-संवाद, सूचना नियोजन एवं जन-जागरण से संबंधित गतिविधियाँ प्रचार प्रसार विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगी।
इस पुनर्गठन के साथ विश्व हिंदू परिषद हरियाणा प्रांत ने प्रचार प्रसार कार्य को और अधिक सुदृढ़, संयोजित एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया है।”

