अग्रवाल वैश्य समाज ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया पारिवारिक मिलन संध्या

Font Size

सामुहिक प्रयासों से ही पारिवारिक एवं सामाजिक समरस्ता को सहेज कर रखा जा सकता हैं : अशोक बुवानीवाला

नारनौल : जब संगठन परिवार बन जाता है, तब हर सदस्य सुरक्षित और सशक्त महसूस करता है। यही भावना समाज को आगे बढ़ाने में सहायक होती है। ये उद्गार अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने समाज की महेन्द्रगढ़ जिला इकाई द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पारिवारिक मिलन संध्या कार्यक्रम के दौरान कहें। कार्यक्रम में युगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए अशोक बुवानीवाला व उनकी धर्मपत्नी मीनू बुवानीवाला का समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। इस भव्य समारोह में समाज के सैकड़ों परिवारों ने सहभागिता की। नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ समारोह का शुभारंभ करते हुए बुवानीवाला ने कहा कि आज का ये आयोजन संगठन को एक परिवार के रूप में देखने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का सशक्त मंच बना है। आज के दौर में जब व्यक्तिवाद बढ़ता जा रहा है और संयुक्त परिवार या समाज की अवधारणा कमजोर हो रही है, ऐसे समय में सामााजिक संगठनों की भूमिका एक परिवार के रूप में और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

अग्रवाल वैश्य समाज ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया पारिवारिक मिलन संध्या 2

उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश, व्यस्त जीवनशैली और डिजिटल युग की दौड़ में जहाँ पारिवारिक और सामाजिक रिश्ते कमजोर पड़ते जा रहे हैं, ऐसे दौर में सामुहिक प्रयासों द्वारा ही पारिवारिक एवं सामाजिक समरस्ता को सहेजकर रखा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपने ही समाज और रिश्तों से कटते जा रहे हैं। ऐसे में संगठन का दायित्व केवल सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना ही नहीं, बल्कि लोगों को जोडऩा, सुनना और समझना भी है। अग्रवाल वैश्य समाज ने इस आयोजन के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि संगठन केवल पदों और बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जहाँ हर सदस्य अपनेपन और अपनत्व की अनुभूति करता है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पारिवारिक मिलन जैसे आयोजन रिश्तों की मरम्मत का काम करते हैं।

अग्रवाल वैश्य समाज ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया पारिवारिक मिलन संध्या 3


इस मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज जिला महेंद्रगढ़-नारनौल द्वारा आयोजित यह पारिवारिक मिलन संध्या समाज को जोडऩे, रिश्तों को संवारने और संगठन को पारिवारिक पहचान देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुई। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि दीपक सिंगला सब इंस्पेक्टर हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो नारनौल व युगल विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुरेंद्र मित्तल व उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर मेघा मित्तल उपस्थित हुए। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मुकेश जैन ने किया तथा खेल प्रतियोगिताएं व बच्चों के कार्यक्रम का संचालन ऋतु बंसल व मानसी बंसल ने बखूबी से किया।

अग्रवाल वैश्य समाज ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया पारिवारिक मिलन संध्या 4


समारोह में जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला,युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि गर्ग उर्फ मोनू भाटा, विधानसभा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल काशमीर, जिला महासचिव जगमोहन गर्ग, जिला महिला अध्यक्ष रचना अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष चिराग अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सीताराम सर्राफ, महेन्द्र बंसल, तुलसी गोयल, सुमत जैन, अटेली विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंघल, महेंद्रगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सौभाग्य गुप्ता, नांगल चौधरी विधानसभा अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मोहित जिंदल, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, सुभाष चौधरी, रविंद्र बंसल, निखिल जैन, संजय गोयल, संजय मित्तल, कृष्ण गोयल, नवीन केडिया, बसंत गोयल, प्रशांत गुप्ता एडवोकेट, विनोद सिंघल, पूरन चंद सिंघल, धर्मेंद्र सिंघल, उमेश मित्तल, प्रदीप संघी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परिवार सहित हिस्सा लिया।

अग्रवाल वैश्य समाज ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया पारिवारिक मिलन संध्या 5


पारिवारिक मिलन संध्या में मनोरंजन कार्यक्रमों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। लककी ड्रॉ, खेल प्रतियोगिताएं, बच्चों के कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया। इन गतिविधियों में उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारिवारिक मिलन संध्या का समापन सामूहिक भोज और आपसी संवाद के साथ हुआ। लजीज व्यंजनों के साथ समाजजनों के बीच अपनत्व और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मन से यह भावना देखी कि संगठन तभी मजबूत होता है जब वह परिवार की तरह कार्य करे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page