जीव कल्याण समिति ने गौपाष्ठमी पर्व पर निकाली शोभायात्रा, गौपालकों का किया सम्मान

Font Size

जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज: क़स्बे में बुधवार को गौपाष्टमी के पर्व पर स्थानीय गौ सेवा एवं जीव कल्याण समिति के तत्वावधान में बैंडबाजों, गौवंश व झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व कस्बे के नए रामलीला मैदान में समिति सदस्यों व उपस्थित लोगों के द्वारा भगवान गोपाल कृष्ण की आरती उतारकर व गौ-पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया गया। समिति की ओर से गौवंश को चारा व गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की गई। इसके बाद दोपहर में कस्बे के नए रामलीला मैदान से आरम्भ कर कस्बे के जाटव मौहल्ला, पुरानी पुलिस चौकी, गंगा मंदिर, कलाकार मौहल्ला, पुरानी सब्जी मंडी, मैन बाजार, बस स्टैंड एवं विभिन्न गली-मौहल्लों से होते हुए गौ-शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण की झांकी के साथ कई धार्मिक झांकियां, दर्जनभर गौवंश, गौपालक व क़स्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गौ सेवा एवं जीव कल्याण समिति के सचिव सुरेन्द्र कुमार जंगम ने बताया कि कस्बा जुरहरा में गौपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में गौ सेवा एवं जीव कल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार को गौपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें जुरहरा कस्बा सहित ग्रामीणांचल के दर्जनभर गौ-पालकों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। गोपाष्टमी पर्व पर समिति की ओर से पूर्व प्रधान रविंद्र जैन की अध्यक्षता में सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह में मेले में भाग लेने वाले लोगों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक हरिसिंह फौजदार, रोहताश गुर्जर, लक्ष्मण साहू सरपंच, पवन सचदेवा, रामोतार साहू, विद्यासागर साहू, पूर्व सरपंच मदनमोहन माहौर, महेश शर्मा (पप्पू पंडित), अजय शर्मा वृन्दावनिया, दुर्गेश शास्त्री, मानसिंह प्रजापति, सोनिहाल सचदेवा, रामवीर गुर्जर, सुगनसिंह गुर्जर, मोहित गौड़, भूरा सैनी, नितिन साहू, कुणाल शर्मा, संजू सैनी, दीपू सैनी व अजय गुर्जर पाई सहित जुरहरा कस्बा व ग्रामीणांचल के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page