प्रत्येक बुधवार, राजद प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे एक मंत्री

Font Size

21 सितम्बर को उपमुख्यमंत्री करेंगे इसकी शुरुआत
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में अब प्रत्येक बुधवार को एक मंत्री जनता से रूबरू होंगे।बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव 21 सितम्बर से इसकी शुरुआत करेंगे।राजद के प्रदेश प्रवक्ता प्रगति मेहता ने यह जानकारी दी।
राजद प्रवक्ता ने कहा की मंत्रियों के एक दिन प्रदेश कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनने की बात चल रही थी। पिछले दिनों भी प्रदेश कार्यालय आये उपमुख्यमंत्री ने इसके लिए रोस्टर बनाने को कहा था। राजद प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे ने कहा की हर बुधवार को एक मंत्री प्रदेश कार्यालय में लोगों से मिलकर समस्याएं सुनेंगे। उपमुख्यमंत्री इसकी शुरुआत करेंगे फिर क्रमवार अन्य मंत्रियों की भी ड्यूटी लगेगी। उपमुख्यमंत्री 21 सितम्बर को दिन के 11 बजे प्रदेश कार्यालय पहुचेंगे।

You cannot copy content of this page