जुरहरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती

Font Size

जुरहरा, जिला डीग रेखचन्द्र भारद्वाज : जुरहरा कस्बे में शनिवार को स्थानीय बघेल समाज के तत्वावधान में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती जिला पार्षद प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद, किराना संघ अध्यक्ष पूरन सैनी, बीजेपी नेता विनोद मानवी, फंटूलाल, सामाजिक कार्यकर्ता लव साहू, गिर्राजसिंह बघेल परेही व मेघा बघेल फरीदाबाद के विशिष्ट आतिथ्य में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन भीमसिंह बघेल व विनोद बघेल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के तहत उपस्थित अतिथियों के द्वारा माता अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने देवी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ब्रिटिश प्रशासक और अंग्रेज अधिकारी सर जॉन मालकम ने मालवा के इतिहास पर कार्य किया था। उन्होंने देवी अहिल्या बाई को होल्कर राजवंश की श्रेष्टतम शासिका के रूप में उल्लेखित किया। देवी अहिल्या बाई द्वारा अपने कार्यकाल में देशभर में 8527 धार्मिक स्थलों व 39 राजकीय अनाथालयों का निर्माण कराया था साथ ही उनके कार्यकाल में धर्मशालाओं, नर्मदा किनारे देश में प्रमुख धर्मस्थलों, नदियों किनारे के घाटों, कुंए, तालाब, बाबड़ियों और गोशालाओं का निर्माण करने में सहयोग किया था।

अहिल्या बाई के कार्यकाल में होल्कर राजवंश में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में उनके द्वारा कार्य किए गए जिनकी फेहरिस्त बहुत ही लंबी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जुरहरा बघेल समाज युवा संगठन के अध्यक्ष अशोक बघेल, मुन्शी बघेल, धारासिंह बघेल, गजराज बघेल, किशन बघेल, घनश्याम बघेल, पप्पू बघेल, चरणसिंह बघेल सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page