सेक्टर-10ए में माँ सरस्वती यज्ञ पूजन एवं सिद्ध यंत्र वितरण समारोह

Font Size

संस्कार भारती तानसेन इकाई व समृधि वैदिक सेवा संस्थान का संयुक्त प्रयास 

 सेक्टर-10ए में माँ सरस्वती यज्ञ पूजन एवं सिद्ध यंत्र वितरण समारोह 2गुरुग्राम : संस्कार भारती तानसेन इकाई और समृधि वैदिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में माँ सरस्वती यज्ञ,पूजन, विद्या प्राप्ति सिद्ध यन्त्र एवं प्रतिभा प्रोत्साहन का कार्यक्रम सेक्टर-10ए में रविवार को संपन्न हुआ| कार्यक्रम का शुभारम्भ समृधि वैदिक सेवा संसथान के संस्थापक पं गोपाल कृष्ण कौशिक ने 11 पुरोहितो के साथ शंखनाद और सरस्वती वाचन करते हुए की |

 

यह अनुष्ठान बसंत पंचमी १ फरवरी से प्रारंभ होकर रविवार 5 फरवरी तक चला जिसमें सपरिवार कार्यक्रम के विशेष सहयोगी  प्रवीण यादव (अध्यक्ष यादव कल्याण परिषद्)  पूरण यादव लोह्चव(अध्यक्ष स्वामी भक्ति सव्रूपचंद गोसेवा न्यास),उद्योगपति  भूपेंद्र यादव , विनोद वशिष्ट , पवन शर्मा  संतोष तायल , मदन लाल नम्बरदार, एवं विश्व हिन्दू परिषद् दुर्गा वाहिनी की  रजनी  ,एवं डॉ इन्दुराव  ने अपनी आहुति डाली |

सेक्टर-10ए में माँ सरस्वती यज्ञ पूजन एवं सिद्ध यंत्र वितरण समारोह 3

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में पहल NGO के बच्चो द्वारा माँ सरस्वती की वंदना एवं नाट्य,मेवात से आये विकास ने अपनी रचना ,नीलम ने गीता श्लोक सृष्टि ने शिवस्तुति पर कत्थक नृत्य,यशराज ने देशभक्ति गीत एवं आन्या बत्रा ने लघु रामायण का पाठ रहा. संस्कार भारती की प्रांतीय साहित्य संयोजिका वीणा अग्रवाल ने अपनी प्रस्तुति दी एवं उदितेंदु वर्मा ने संस्कार भारती के उद्देश्य एवं आज के इस परिवेश में इसकी महता को बताया |

हरियाणा कला परिषद् के निदेशक  अजय सिंघल ,हरियाणा संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष  स्रेयांश दिवेदी,राष्ट्रपति से समान्नित आंध्रप्रदेश से आये हमारे अतिथि  पी.ती.जी.वी.रंगाचार्य  एवं डॉ अशोक यादव  (चेयरमैन यादव कल्याण परिषद् सलाहकार समिति )का सानिध्य एवं मार्गदर्शन मिला|

सेक्टर-10ए में माँ सरस्वती यज्ञ पूजन एवं सिद्ध यंत्र वितरण समारोह 4

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बीस से भी अधिक स्थानों से आये 250 से भी अधिक स्कूली बच्चे,जिन्होंने ने इस यज्ञ पूजन में अपनी आहुति देते हुए मा शारदे को नमन किया|  400 से अधिक लोगो ने इस यज्ञ में आहुति दी| सभी  बच्चो को उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए माँ सरस्वती एवं 5.25 लाख मंत्रो से सिद्ध किया माँ सरस्वती सिद्ध यन्त्र भेंट किया |

अजय सिंघल ने इस मोके पर माँ सरस्वती पूजन का महत्व समझाया और स्वामी विवेकनद ने कैसे अपनी विद्या और ज्ञान से भारतीय गौरव और संस्कृति को पुन स्थापित किया |स्रेयांश दिवेदी जी ने हमारे जीवन में अध्यात्म एवं वैदिकमंत्रो की महता को बताया |कार्यक्रम के संयोजक और संचालक प्रशांत रहे साथ कार्यक्रम में संस्कार भारती की तानसेन इकाई  की पूरी टोली ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया|

You cannot copy content of this page