इस्लाम धर्म के लिए अपशब्द कहने का मामला, पुलिस सक्रिय, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Font Size

 पुन्हाना पुलिस ने किया धारा 153, 153ए, 295ए और 505 के तहत मामला दर्ज

 आईजी, एसपी, विधायक और उलेमाओं ने की आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील

 पुलिस ने दिया आश्वासन :  किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

यूनुस अलवी
इस्लाम धर्म के लिए अपशब्द कहने का मामला, पुलिस सक्रिय, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 2मेवात :   इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्म्द साहब की शान में गुस्ताशी करने व अपशब्द कहने और मुस्लिम लडकियों के बारे में शादी संबंधित उनके बारे में गलत लिखने और धर्मिक भावनाओं को भडकाने तथा आपसी भाईचारा को बिगाडने की नियत से एक वटसऐप ग्रुप पर गलत पोस्ट करने का संवेदनशील मामला प्रकास में आया है. बताया जाता है कि इस बेहद आपत्तिजनक मेसेज को 11 और लोगों को शेयर करने के लिये उकसाने के लिये  संदेश डाले गए थे. इसकी जानकारी मिलते ही रेवाडी रेंज की आईजी ममता सिंह और मेवात पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह के  आदेश पर पुन्हाना पुलिस हरकत में आई .रेवाडी रेंज की आईजी ममता सिंह, मेवात पुलिस कप्तान, कुलदीप सिंह और जमियते उलेमा हिंद के चार राज्यों के सदर मोलाना याहया खान, विधायक रहीश खान ने क्षेत्र के लोगों से अपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील की है।

 

 

खबर है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश पर पुन्हाना पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भडकाने के आरोप के लिए धारा 153, 153ए, 295ए और 505 के तहत तत्काल मामला दर्ज कर उक्त आरोपियों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है। वहीं रेवाडी रेंज की आईजी ममता सिंह, मेवात पुलिस कप्तान, कुलदीप सिंह और जमियते उलेमा हिंद के चार राज्यों के सदर मोलाना याहया खान, विधायक रहीश खान ने क्षेत्र के लोगों से अपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील की है।

 

जानकारी  के अनुसार सोमवार की देर शाम गांव जमालगढ के सरंपच इमादाद खांन, ब्लोक समिति सदस्य सलामन खान और जमियते उलेमा हिंद के चार राज्यों के सदर मोलाना याहया खान, विधायक रहीश खान ने मेवात के डीसी मणि राम शर्मा और पुन्हाना थाना प्रभारी को लिखित में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव जमालगढ में एक बिस्सू का नाम का डाक्टर है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसने हमारा गांव हमको प्यारा वटसऐप ग्रुप में मुसलमानों को आतंकवादी कहने, इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में भद्दी-भद्दी टिपणी करने, मुसलमानों के पैदा होने वाले बच्चों व महिलाओं के  लिए अपशब्द कहने और मैसेज को दस लोगों को भेजने के लिये प्रेरित करने की बात कही गई है। 
  ब्लोक समिति सदस्य सलमान खान ने बताया कि उसने हमारा गांव हमको प्यारा वटसऐप ग्रुप बना रखा है। जिसमें गांव जमालगढ में ही प्रेक्टिस करने वाले बिहारी डाक्टर बिस्सू ने उसके ग्रुप में गत 2 फरवारी को शाम 7.03 मिनिट पर  ये भडकाऊ व आपत्तिजनक मैसेज भेजा था। वह कई दिन से व्यस्त था इस वजह से उसने ग्रुप पर मैसेज नहीं देखे थे। आज जब उसने ग्रुप देखा तो संदेश पढकर दंग रह गया। जब उसने फोन पर डाक्टर बिस्सू से बात की तो उसने माना कि उसे यह संदेश गांव जमालगढ के ही मनोज पुत्र हुकम ने भेजा है। जब उन्होने मनोज से बात की तो उसने माना कि उसने वह मैसेज भेजा है।
 जमालगढ के सरंपच इमादाद खांन, ब्लोक समिति सदस्य सलामन खान, जमियते उलेमा हिंद के चार राज्यों के सदर मोलाना याहया खान, मोलाना मुबारिक ने मेवात पुलिस और प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई किये जाने का धन्यवाद तो किया है साथ ही उन्होने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किये जाने की मांग की है।
मेवात पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी डाक्टर बिस्सू और मनोज के खिलाफ धारा 153, 153ए, 295ए और 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाऐगा। जल्द ही आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।

You cannot copy content of this page