जिला में चलाया जा रहा है सूर्य नमस्कार अभियान, 25 हजार लोग रजिस्टर्ड

Font Size

गुरुग्राम, 28 जनवरी। आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में सूर्य नमस्कार का अभ्यास गुरूग्राम जिला के सभी स्कूलों, कॉलेज, खेल स्टेडियम, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, योग व्यायामशालाओं तथा आयुष वैलनैस सैंटरों पर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।


जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू कुमारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में आयुष विभाग के योग सहायक सूर्य नमस्कार के प्रशिक्षण अभियान में उत्साहपूर्वक कार्य कर रहे हैं। अभियान में अभी तक 25 हजार रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। इसी क्रम में आज फर्रुखनगर ब्लॉक स्थित एक निजी कॉलेज में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग से एएमओ डॉ अनु ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान योग सहायक विनोद कुमार व विक्रम सिंह ने सूर्य नमस्कार करवाया व योग से जुड़ी जानकारियों से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया।


डॉ मंजू ने बताया कि सूर्य नमस्कार अभियान में लोगों की संख्या तेजी से जुड़ती जा रही है। इनमें अधिकांश संख्या बच्चों की है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग के सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। डा. मंजू कुमारी ने बताया कि जिला योग विशेषज्ञ डा. भूदेव व डा. विकास की देखरेख में सूर्य नमस्कार का अभियान चलाया जा रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page