समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ हो रहा समाधान

Font Size

– सोहना, पटौदी, बादशाहपुर व मानेसर उपमंडल सहित नगर निगम में भी आयोजित हो रहे हैं समाधान शिविर

गुरुग्राम, 28 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में गुरुग्राम जिला में समाधान शिविर के माध्यम से जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जा रहे समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। समाधान शिविर में मंगलवार को सीटीएम कुँवर आदित्य विक्रम ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीटीएम कुँवर आदित्य विक्रम ने बताया कि समाधान शिविर में आमजन अपनी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निरंतर समाधान शिविर में प्राप्त हो रही शिकायतों के निवारण की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा भी निरंतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों की निगरानी भी की जा रही है।


सीटीएम ने समाधान शिविर में आई 23 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही निदान किया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए। समाधान शिविर में प्रमुख तौर पर प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, लोकल बॉडी का नो ड्यूज सर्टिफिकेट, बिजली-सिंचाई-सार्वजनिक स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन तथा अपराध की शिकायतें और राशन कार्ड आदि से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page