केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की

Font Size

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज नई दिल्ली के हरियाणा भवन में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुलाकात की . इस दौरान मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने राज्य और केन्द्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत नई दिल्ली में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा .  इस दौरान प्रदेश की जनता के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री को आकर बधाईयां व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा । इसी कडी में आज केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हरियाणा भवन, नई दिल्ली में पहुंचे और उन्होंने श्री सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री के बीच देश-प्रदेश की तरक्की और आम जनमानस के उत्थान के प्रति विकासात्मक विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श भी किया गया ताकि देश और प्रदेश की विकास की गति को तेजी से आगे बढाया जा सकें। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page