मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात

Font Size

-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई कई अहम विषयों पर चर्चा

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।

शपथ ग्रहण के पश्चात पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से विभिन्न राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की और विचार विमर्श भी किया।

मुलाकात के दौरान पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री को शाल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया तथा केंद्रीय मंत्री का मुंह भी मीठा करवाया। इसी प्रकार, केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पटका पहनाकर स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण के पश्चात अपना पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री सैनी का यह नई दिल्ली में पहला दौरा है. इस दौरान उन्होंने विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की । मुख्यमंत्री को नई दिल्ली के हरियाणा भवन में प्रदेश की जनता बधाइयां व शुभकामनाएं देने लगातार आ रही है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page