हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरुस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित : डीसी

Font Size

गुरूग्राम, 16 अक्टूबर। डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 27 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरुस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाईट www.wcdhry.gov.in पर सपंर्क किया जा सकता है।

डीसी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरुस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरुस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं। इन पुरुस्कारों में श्रीमती सुषमा स्वराज पुरुस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नों देवी पंचातीराज पुरस्कार के तहत एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, लाईफ टाईम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र व सोशल वर्क श्रेणी में विभिन्न पुरुस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page