गुरूग्राम सहित दिल्ली एनसीआर के मेला प्रेमियों के लिए खरीदारी का सुनहरा अवसर, आज से लेजऱ वैली में शुरू होगा सरस मेला

Font Size

-सरस मेले की तैयारियां हुई पूर्ण, मेले के आयोजन में जिला प्रशासन का है सक्रिय योगदान-डीसी निशांत कुमार यादव

-स्वयं सहायता समहू की 900 महिलाएं दिखाएंगी अपनी कारीगरी का हुनर

गुरूग्राम, 12 अक्तूबर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं हरियाणा सरकार के सहयोग से स्थानीय लेजर वैली पार्क में सरस आजीविका मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा संस्कृति, स्वाद, संवाद, शिल्प और हुनर के संगम के साथ सरस मेला रविवार 13 अक्टूबर से शुरू से शुरू हो रहा है। गुरूग्राम में तीसरी बार लगने जा रहा यह राष्ट्रीय स्तर का मेला गुरूग्राम सहित दिल्ली एनसीआर के हस्तकला उत्पाद प्रेमियों के लिए खरीदारी एक सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है।

गुरूग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए भारत सरकार द्वारा हर साल यहां सरस आजीविका मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी यह मेला लेजर वैली में आयोजित किया जा रहा है। मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

सरस मेला में हरियाणा सहित देश अन्य 30 राज्यों के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, उद्यमी अपने-अपने प्रदेश की शिल्प, कला, लोकल, व्यंजन और स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। इस मेले में भागलपुरी साड़ी, साज-सज्जा के सामान, बांस से बने उत्पाद, टेराकोटा से बने उत्पाद, पापड़, अचार, चूड़ा समेत अन्य चीजों की बिक्री की जाएगी।

मेले में लगेंगे 450 से अधिक स्टॉल

डीसी ने बताया कि सरस मेला में 450 से अधिक स्टॉल पर शिल्प हुनर एवं लोक कला का प्रदर्शन बिक्री केंद्र लगाए गए है। इस मेले में एसएचजी दीदियों की अहम भूमिका है। एसएचजी दीदियों के द्वारा घर में उपयोग होने वाले सामानों का काउंटर लगाए गए हैं।

वहीं खानपान से जुड़े ऐसे उत्पाद भी स्टाल पर देखने को मिलेंगे जोकि बाजारों में उपलब्ध नही होंगे। उन्होंने बताया कि रिटेल कस्टमर के साथ साथ बी टू बी उपभोक्ताओं के लिए भी यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि गुरूग्राम जिला के भी अनेक स्वयं सहायता समूह इस मेले में भाग ले रहे हैं। 29 अक्टूबर तक जारी रहने वाले सरस मेले में हर रोज विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सरस मेला काफी लोकप्रिय है और गुरूग्राम के अलावा भिवाड़ी, अलवर, दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नौएडा से काफी संख्या में लोग यहां खरीददारी करने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन में जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page