गुरूग्राम मित्र मंडल ने कराया आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह

Font Size
गुरूग्राम मित्र मंडल ने कराया आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह 2
आर एस चौहान 
गुरूग्राम :     गुरूग्राम मित्र मंडल द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बुधवार को स्थानीय गुरूद्वारा रोड़ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आठ जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। आठ दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होकर स्थानीय गुरूद्वारा रोड़ स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से चलकर जेल चौक, सोहना चौक, सदर बाजार, रामलीला ग्राउंड होते हुए समारोह स्थल पर पहुंचे। दूल्हों के साथ बैंड बाों पर सैंकड़ों की संख्या में उनके परिजन व रिश्तेदार नाचते-गाते हुए बाराती बनकर विवाह स्थल तक पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह पर स्थानीय लोगों द्वारा बारात का स्वागत किया गया।
 
  अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचने पर बारात व दूल्हों का स्वागत किया गया। इसके बाद सभी दूल्हों का कन्या पक्ष की ओर से स्वागत करते हुए रस्म अदायगी की गई। इसके बाद आठों दूल्हों और आठों कन्याओं को भी स्टेज पर लाया गया। सभी जोड़े स्टेज पर एक साथ बैठे। स्टेज पर सभी जोड़ों की रिंग सेरेमनी और वरमाला की रस्म पूरी हुई जिसका दृश्य बेहद मनमोहक रहा। 
पुष्पांजलि डांस ग्रुप ने अनेक हरियाणवी, राजस्थानी व बॉलीवुड गानों पर डांस प्रस्तुति देकर उपस्थित बारातियों व अन्य दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 
 
संस्था के प्रधान मुकेश सिंघल, उप प्रधान ईश्वर मित्तल और महासचिव चंद्रभान गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा यह छठा सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। संस्था इससे पहले साल 2012, 2013, 2014, 2015 व 2016 में पांच सामूहिक विवाह आयोजित कर चुका है। 
संस्था के पदाधिकारियों ने आगे बताया कि इस सामूहिक विवाह आयोजन में लड़की को उपहार स्वरूप वो सभी चीजें दी गई जो उसको घर चलाने के लिए चाहिये। 
 
संस्था के संयोजक समिति के सदस्य अरूण कुमार अग्रवाल, प्रवेश गर्ग, महेंद्र कुमार गुप्ता, प्रदीप जैन, राजेश कुमार गुप्ता, तिलक राज मल्होत्रा, ओम प्रकाश, गिरीश बंसल, अनुराग जैन, अरूण महेश्वरी, गणेश गर्ग, पंकज गुप्ता, विवेकानंद तिवारी, विजय जुनेजा, नरेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र सोनी, कौशल वर्मा, संजय अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल, राजीव शर्मा, जय भगवान शर्मा, विनोद अग्रवाल, अभय जैन ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए अपना सहयोग दिया। 

You cannot copy content of this page