हुड्डा को सिर्फ अपने परिवार की चिंता, 8 तारीख को जनता करेगी कांग्रेस का सूपड़ा साफ : नायब सिंह सैनी

Font Size

-मुख्यमंत्री ने कलानौर प्रत्याशी का नामांकन पत्र भरवारा

 -मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र हुड्डा को उन्हीं के घर में घेरा

 -8 अक्टूबर को हरियाणा में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बन रहीः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 -हुड्डा ने भर्ती रोको गैंग का हिस्सा बनकर एक लाख 20 हजार कर्मचारियों को पक्का करने में अड़चने डाली 

रोहतक 11 सितंबर। कलानौर में बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा की प्रत्याशी रेनू डाबला के नामांकन में शामिल हुए। इससे पहले नामांकन रैली करके नायब सैनी ने भूपेंद्र हुड्डा को उन्हीं के घर में घेरा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा को सिर्फ अपनी और अपने परिवार की चिंता है। जब हुड्डा का राज था तो जनता को वो सुविधाएं नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी, वे सुविधाएं एक क्षेत्र में सिमट कर रह गई। हुड्डा और पूरी कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है,अब हुड्डा हिसाब मांग रहे हैं। लेकिन हुड्डा का हिसाब जनता 8 तारीख को कर देगी।
कांग्रेस के शासन में जिस तरह दलितों पर गोलियां चलाई गई, किसानों की जमीन हड़प कर वाड्रा को खुश किया गया, युवाओं को नौकरी से बेदखल रखा, ऐसे तमाम कारनामें अब हुड्डा को याद आ रहे हैं। हालत ये है कि भूपेंद्र हुड्डा को नींद नहीं आ रही, नींद आ भी जाती है तो सपने में गठबंधन दिखता है, सुबह आंख खुलती है तो गठबंधन गायब मिलता है। हरियाणा में कांग्रेस और आप के गठबंधन की बात चल रही है। ये दोनों ही दल भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। जो केजरीवाल हुड्डा को दलाल बोलते थे, प्रॉपर्टी डीलर बोलते थे आज उन्हीं के साथ गठबंधन करने की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज कलानौर की धरती से हुड्डा को चैलेंज करता हूं कि चाहे एक पार्टी से गठबंधन कर लो या ज्यादा से, किसी से भी गठबंधन कर लो, 8 तारीख को सूपड़ा साफ होना तय है। नायब सैनी ने कहा कि सीएम के दरवाजे आप लोगों के लिए खुले हैं। सैनी ने अपील करते हुए कहा कि एक-एक घर में जाकर कमल खिलाने का काम करें। इस महीने रुकना नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज कलानौर में उमड़े जनसमूह को देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि कलानौर से कमल का फूल खिलकर आप चंडीगढ़ भेजोगे। यह तय हो गया है की हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। नामांकन रैली में मनीष ग्रोवर,पूर्व मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल,प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक,जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका,मेयर मनमोहन गोयल,राजकमल उर्फ राजू सहगल, जिला उपाध्यक्ष हरिओम मित्तल भाली, अमरजीत सौलंकी,अजय खुंडिया,सुमिता भाटिया,दिनेश करौंथा,सुरेश सैनी,गुलशन दुआ,देवेंद्र चौधरी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

हुड्डा के घर जाकर वोट मांगे

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने जितने काम किए हैं उनका हुड्डा और पूरी कांग्रेस को पता है। भाजपा कार्यकर्ता भूपेंद्र हुड्डा के घर भी जाएं और वोट मांगे, इसमें कोई हर्ज नहीं है क्योंकि हुड्डा को पता है कि उन्होंने 10 साल में कितने अत्याचार गरीबों पर किए और 10 साल में भाजपा ने गरीबों का कितना भला किया। इसलिए कार्यकर्ता उनके घर जाकर भी वोट मांग सकते हैं।

हुड्डा जवाब क्यों नहीं दे रहे शर्म आनी चाहिए

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कुछ सवाल पूछे थे लेकिन आज तक उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।हुड्डा चुप क्यों है, क्या वह नहीं बता सकते कि कांग्रेस के शासन में उन्होंने जनता के लिए क्या किया मेरे सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रहे उन्हें शर्म आनी चाहिए। दरअसल हुड्डा और कांग्रेस की दुकान खाली हो चुकी है उनकी दुकान में जो समान है वह भी भ्रष्टाचार में लिप्त है। हुड्डा जनता को बताएं कि उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिया जिन युवाओं को रोजगार मिला, उन्हें पर्ची और खर्ची के दम पर नौकरी दी गई। कांग्रेस सरकार में गरीब परिवार के युवा को नौकरी नहीं मिलती थी गरीब परिवार चक्कर काटता रहता था लेकिन खुद को भ्रष्टाचार करने से फुरसत नहीं थी।

पहले 25000 युवाओं को नौकरी दूंगा फिर सीएम पद की शपथ लूंगा

नामांकन रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा युवा विरोधी है कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग हरियाणा में युवाओं की भर्ती पर हमेशा रोड़ा अटकाया। हाल ही में हमने 25000 युवाओं की भर्ती निकली लेकिन हुड्डा का भर्ती रोको गैंग चुनाव आयोग के पास जाकर खड़ा हो गया और भर्ती रुकवा दी। हुड्डा युवा विरोधी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज मैं आपसे वादा करता हूं 8 तारीख के बाद सबसे पहले 25000 युवाओं की जॉइनिंग करवाऊंगी उसके बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।

कांग्रेस ने केवल जनता के बीच झूठ फैलाने और उन्हें धोखा देने का काम किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं और वे झूठ फैलाने में लगे हुए हैं। भूपेंद्र हुड्डा को अपने 10 वर्षों के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस के नेता झूठ बोलते हैं और जनता को धोखा देते हैं। भारतीय जनता पार्टी की लगातार जनहित में कार्य कर रही है और सरकार अगले पांच वर्षों में हरियाणा को और भी बेहतर बनाएगी। भाजपा की सरकार रात को 2 बजे भी जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहती है। भाजपा की जीत के साथ कमल का फूल चंडीगढ़ में खिलेगा और पार्टी के नेता पूरी लगन के साथ इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में केवल अपने परिवार की चिंता की। कांग्रेस ने केवल जनता के बीच झूठ फैलाने और उन्हें धोखा देने का काम किया है। वहीं भाजपा ने हुड्डा से पांच सवाल पूछे है, जिनके जवाब जनता को चाहिए।

भाजपा के 56 दिनों के काम के सामने हुड्डा का कार्यकाल बौना साबित होगा

नायब सिंह सैनी ने भाजपा की उपलब्धियों को उजागर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को सम्मान और अधिकार दिए हैं, जो कि कांग्रेस के शासन में संभव नहीं था। भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पर प्रभावी अंकुश लगाया है। भाजपा के 56 दिनों के काम के सामने हुड्डा का कार्यकाल बौना साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा के समर्थन में काम करें और 8 अक्टूबर को मतदान के दिन भाजपा की जीत सुनिश्चित करें। भाजपा का दरवाजा हमेशा हरियाणा की जनता के लिए खुला रहेगा और उनकी सरकार गरीबों की आवाज सुनने के लिए प्रतिबद्ध है।

हुड्डा ने भर्ती रोको गैंग का हिस्सा बनकर ने एक लाख 20 हजार कर्मचारियों को पक्का करने में अड़चने डाली

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की मोहबत्त की दुकान में अब कोई सामान नहीं बचा है और जो भी है, वह भ्रष्टाचार में लिप्त है। हरियाणा के लोग 5 अक्टूबर को मतदान करेंगे और 8 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनेगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को पक्का करने में अड़चन डाली है और भर्ती रोको गैंग को सक्रिय कर दिया है। कांग्रेस ने युवाओं की भलाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। कांग्रेस की पिछली सरकारों की विफलताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस ने किए गए वादों को पूरा नहीं किया। भाजपा ने गरीबों और महिलाओं के लिए ठोस योजनाओं का कार्यान्वयन किया है। आज हरियाणा की 50 लाख महिलाओं को 500 रुपए का गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

अंग्रेजो की नीति फूट डालों और राज करो-कांग्रेस की नीति झूठ बोलो और राज करो की नीति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंग्रेजो की नीति फूट डालों और राज करो की थी और कांग्रेस की नीति झूठ बोलो और राज करो की नीति है। सैनी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर घर में जाकर भाजपा के कामों का बखान करें और कांग्रेस के झूठे वादों को उजागर करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार हरियाणा के विकास की गति को तेज करेगी और कलानौर में कमल का फूल खिलाएगी। भाजपा के दरवाजे हमेशा हरियाणा की जनता के लिए खुले रहेंगे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page