राजीव नगर में अवैध मोबाइल टावर को किया गया सील

Font Size

– नगर निगम गुरुग्राम की एनफोर्समेंट टीम ने प्राप्त शिकायत के आधार पर की सीलिंग की कार्रवाई

गुरुग्राम, 30 जुलाई। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा राजीव नगर में एक अवैध मोबाइल टावर को सील करने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जोन-2 क्षेत्र की एनफोर्समेंट टीम द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई है।

नगर निगम गुरुग्राम को प्रवेश शर्मा नामक व्यक्ति ने राजीव नगर में अवैध मोबाइल टावर पर कार्रवाई करने बारे शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि राजीव नगर (ईस्ट) की गली नंबर 8 स्थित मकान नंबर 1818/3 में अवैध मोबाइल टावर लगाया हुआ है, जो कि नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जांच करने उपरान्त मंगलवार को जोन-2 क्षेत्र की एनफोर्समेंट टीम के सहायक अभियंता संजोग शर्मा व कनिष्ठ अभियंता हरिओम की टीम मौके पर पहुंची तथा अवैध मोबाइल टावर को सील करने की कार्रवाई पूरी की।

Table of Contents

You cannot copy content of this page