शहर में आज : प्रॉपर्टी टैक्स समाधान शिविर का आयोजन सेक्टर-57 में

Font Size
गुरुग्राम, 12 जुलाई। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रॉपर्टी मालिकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार प्रॉपर्टी टैक्स समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार, 13 जुलाई को सेक्टर-57 स्थित मकान नंबर 1702 में समाधान शिविर का आयोजन प्रात: 10:30 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक किया जाएगा। समाधान शिविर में मौके पर ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने सहित प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार संबंधी आपत्तियां दर्ज करवाने तथा प्रॉपर्टी टैक्स डाटा को सेल्फ सर्टिफाई करने की सुविधा रहेगी। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ द्वारा प्रॉपर्टी मालिकों से आह्वान किया गया है कि वे कैंप में पहुंचकर अपने प्रॉपर्टी टैक्स संंबंधी कार्य करवाएं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page