राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वीरता पुरस्कार प्रदान किए : 10 कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र प्रदान किए

Font Size

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-I) में वीरता पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों में भारत के उपराष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री शामिल थे।
राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1) के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस कर्मियों को 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए। यह पुरस्कार इन कर्मियों को विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रदान किये गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वीरता पुरस्कार प्रदान किए : 10 कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र प्रदान किए 2

रक्षा अलंकरण समारोह 2024 की सूची देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें  

Defence Investitute 2024

Table of Contents

You cannot copy content of this page