जिले में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम करेंगे बैठक

Font Size

चण्डीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बताया कि ‘सी.एम अनाऊंसमैंटस’ से सबंधित प्रत्येक विभाग के आला अधिकारियों की बैठक लेने के बाद वे दूसरे चरण में प्रत्येक जिला के सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक भी लेंगे ताकि विकास कार्यों में तेजी आ सके और कार्य में आने वाली अड़चनों का बातचीत व सुझावों से समाधान किया जा सके।

    मुख्यमंत्री आज यहां सिंचाई विभाग से संबंधित की गई ‘सी.एम अनाऊंसमैंटस’ बारे अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर ‘सी.एम अनाऊंसमैंटस’ लागू करने के लिए बनाए गए मॉनिटरिंग एवं कॉरडीनेशन विभाग के प्रधान सचिव श्री टी.सी गुप्ता, सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव श्री अनुराग रस्तोगी,मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री मुकुल कुमार  के अलावा सिंचाई विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page