महर्षि दयानंद सैकण्डरी विद्यालय जुरहरा में कक्षा10वीं के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित

Font Size

जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज: कस्बे के एमडीएस विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह संस्था प्रधान गजराज आर्य की अध्यक्षता, जुरहरा सरपंच लक्ष्मण साहू के मुख्य आतिथ्य, डॉ. सोहनलाल शर्मा व विद्यासागर साहू के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

संस्था प्रधान गजराज आर्य ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि गुरु के द्वारा दी गई शिक्षा ही विद्यार्थियों के भविष्य में काम आती है इसलिए विद्यार्थियों को भी अपने गुरूओं का सम्मान कर उनकी दी गई शिक्षा को सहर्ष अपने जीवन में अपनाना चाहिए। विदाई समारोह के दौरान प्रतिभाशाली बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष याकूब ढाणा, भाजपा कामां ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष साकिर अली, अफजल खान, सादिक खान व विद्यालय स्टाफ भगत सिंह, देवेन्द्र शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, कृष्ण शर्मा, हिना शर्मा, मेघा अग्रवाल, डिंकी, गायत्री, हनीफ खान, पायल, वीरेश राज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page