बिहार के सरकारी बाबू अब हफ्ते में एक घंटा स्कूल में पढ़ाएंगे !

Font Size

नीरज कुमार 

पटना : सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए अब पटना जिले के सभी सरकारी अधिकारी और पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन एक घंटे बच्चों को पढ़ाने का काम करेंगे. साथ ही अधिकारी स्कूलों की स्थिति का जायजा भी लेंगे.
इसी के मद्देनजर पटना के डीएम संजय अग्रवाल शुक्रवार को शिक्षक की भूमिका में दिखे. डीएम राजधानी के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल पहुंचे. वहां पहुंचने पर जिलाधिकारी को सरकारी स्कूल की हकीकत की भी जानकारी हुई.
डीएम ने बच्चों से पूछा तो पता चला कि स्कूल में चार विषय के शिक्षक ही नहीं हैं. बच्चियों ने टॉयलेट साफ नहीं होने की शिकायत के साथ कॉमन रूम तक की मांग कर डाली. डीएम को शिक्षक की भूमिका में देखकर शिक्षिकाओं ने भी अपनी बात सामने रखी.
डीएम संजय अग्रवाल का कहना है कि अधिकारियों के स्कूल में पढ़ाने से वैल्यू एडीशन होगा और शिक्षा की क्वालिटी में सुधार होगा. इस पहल से स्कूलों की मॉनिटरिंग भी होगी और स्कूल का रिजल्ट अच्छा होगा.

Table of Contents

You cannot copy content of this page