बिहार के सारण में सांसद प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या

Font Size

नीरज कुमार 

सारण : बिहार के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल के मांझी थाना अंतर्गत रघुनाथपुर के मठिया गांव के प्रतिनिधि केशवानंद गिरी (60 )की बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
मांझी थाना अध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने आज बताया कि बीती रात्रि साढे दस से ग्यारह बजे के बीच कुछ लोग गिरी के घर पहुंचे और उन्हें बुलाकर अपने साथ ले गए जिसके बाद वे घर नहीं लौटे.  पाठक ने बताया कि कहा कि वे लोग दो मोटरसाइकिलों पर सवार थे. ऐसा मालूम होता है कि गिरि से उनकी जान पहचान थी क्योंकि उन्होंने शोर नहीं मचाया था.
उन्होंने कहा कि गिरी के नहीं लौटने पर उनके परिजनों द्वारा उनकी तलाश करने पर उनका शव आज सुबह उनके घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
उल्लेखनीय है कि गिरी ने वर्ष 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी और भाजपा के घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के टिकट पर मांझी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था.  महाराजगंज सांसद सिग्रीवाल ने अपने प्रतिनिध की हत्या को प्रशासन की विफलता बताते हुए कहा कि सरकार गिरी के हत्यारों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल के दिनों में पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में विफल साबित हुई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page