प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा मांझी के घर पहुंचे

Font Size

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर पहुंचे . बताया जाता है कि उन्होंने उस परिवार के साथ चाय भी पी और उनका हालचाल जाना. पीएम मोदी के आगमन से वह परिवार काफी खुश दिखा.

उज्ज्वल योजना का लाभ लेना वाला यह परिवार अयोध्या में ही रहता है. मीरा मांझी को इस योजना का 10 करोडवां कनेक्शन मिला है .

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इनके घर चाय पी और काफी देर उनसे बातचीत की. उनसे सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली . उक्त परिवार ने उन्हें बताया कि उन्हें पीएम आवसा योजना, पीएम गरीब अनाज योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिला है .

पीएम मोदी के माझी समाज के मोहल्ले में अचानक पहुंचने से मांझी समाज में जबरदस्त ख़ुशी देखने को मिली . इसका असर देश के अन्य राज्यों में भी मांझी समाज में देखने को मिलेगा ऐसी संभावना जताई जा रही है .

Table of Contents

You cannot copy content of this page