रिश्वत लेते पकड़े गए हेड कांस्टेबल को 3 साल की सजा और ₹10 हजार का जुर्माना

Font Size

चंडीगढ़ 30 नवंबर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिसार द्वारा आज भ्रष्टाचार संबंधी मामले में नारनौंद पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल भीम सिंह को ₹10000 का जुर्माना लगाते हुए 3 साल की कैद की सजा सुनाई गई।

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा हेड कांस्टेबल भीम सिंह को गत 19 सितंबर 2019 को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। हेड कांस्टेबल भीम सिंह नारनौंद पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्य करने को लेकर शिकायतकर्ता से ₹4000 की रिश्वत की मांग की। सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजना बनाते हुए भीम सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। न्यायालय ने भीम सिंह को दोषी ठहराते हुए उसे 3 साल की सजा सुनाते हुए उस पर ₹10000 का जुर्माना लगाया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page