HPSC सदस्य डॉक्टर पवन धनवाल ने दो एशियन मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Font Size


गुरुग्राम, 15 अक्टूबर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य सुमित कुमार और महिला हॉकी टीम की सदस्य सोनिका को हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉक्टर पवन धनवाल ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एशियन खेलों में हरियाणा ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने प्रोत्साहन स्वरूप दोनों खिलाड़ियों
एक- एक लाख रूपये का चेक देकर सम्मानित किय्या।


गुरुग्राम में सिविल लाइन स्थित अपने निवास पर डा. पवन धनवाल ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। डा. पवन ने दोनों खिलाड़ियों को प्रतिभावान बताते हुए कहा कि हाल में सम्पन्न हुए एशियन गेम में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल और भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रांज मेडल जीता है। दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया है।
इस दौरान डॉक्टर पवन धनवाल के पिता पूर्व सैनिक हरि सिंह , पत्नी डॉक्टर पुष्पा, पुत्र एडवोकेट हिमांक भी मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page