जिला कलेक्टर ने किया पोलिंग बूथों व जुरहरा तहसील का निरीक्षण

Font Size

हरियाणा सीमा का भी लिया जायजा

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: डीग जिला कलेक्टर शरद मेहरा बुधवार को जुरहरा पहुंचे जहां उन्होंने कस्बे के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। पोलिंग बूथों के निरीक्षण के बाद जिला कलेक्टर प्रदेश से लगती हरियाणा सीमा पर भी पहुंचे जहां उन्होंने हरियाणा सीमा का भी जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी कामां व उपखण्ड अधिकारी पहाड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर जुरहरा तहसील कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर डीग के साथ उपखण्डाधिरी कामां, उपखण्डाधिकारी पहाड़ी, जुरहरा तहसीलदार हनीफ़ खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page