जांच में उत्कृष्टता के लिए 140 पुलिस कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री पदक, 2023

Font Size

नई दिल्ली। 2023 के लिए “जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक” 140 पुलिस कर्मियों को प्रदान किया गया है। (सूची संलग्न है)

इस पदक का गठन 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था। इसकी घोषणा प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को की जाती है।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में से 15 सीबीआई के, 12 एनआईए के, 10 उत्तर प्रदेश के, 09 केरल और राजस्थान के, 08 तमिलनाडु के, 07 मध्य प्रदेश के, 06 गुजरात के और शेष अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों/संगठन से हैं। इनमें 22 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

वर्ष 2023 के लिए जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित अधिकारियों के नाम।

Table of Contents

You cannot copy content of this page