पूर्व सांसद सत्य पाल जैन को बधाईयां देने वालों का लगा तांता

Font Size

चण्डीगढ़ 01 जुलाई : चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद सत्य पाल जैन को भारत सरकार द्वारा चौथी बार अपर महासालिसिटर नियुक्त किये जाने पर आज दिनभर उन्हें बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा। भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य नागरिकों ने उन्हें घर जाकर बधाई दी तथा इस अवसर पर मिठाईयां भी बांटी गई।

पार्टी कार्यकताओं सहित सभी आने वालों का धन्यवाद करते हुये श्री जैन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल सहित समूचे भाजपा एवं संघ परिवार के नेताओं के आभारी हैं, जिन्होंने उनपर इतना विश्वास व्यक्त किया है।

श्री जैन ने कहा कि जनता का प्यार एवं स्नेह ही उनकी असली पूंजी है जिस पर उन्हें गर्व है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page