मंडल रोजगार अधिकारी कार्यालय में प्लेसमेन्ट ड्राइव कल

Font Size

गुरूग्राम, 16 मई। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला प्रशासन द्वारा मण्डल रोजगार कार्यालय, गुरूग्राम रूम न0 513/514 पांचवा फ्लोर, लघु सचिवालय में 18 मई को प्रातः 10 बजे प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया होगा।

विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस प्लेसमेंट ड्राइव में 6 कम्पनियां नामत: नील मेटल, एजिस, रैपिड सॉल्यूशन्स, एसआईएस, आईटीपी ग्लोबल आदि भाग लेंगी। इस ड्राइव में भागीदारी के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, आईटीआई व स्नातक होनी चाहिए।

इस ड्राइव में भाग लेने के लिए प्रार्थी का रोजगार विभाग की साईट www.hrex.gov.in पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन प्रार्थियो का नाम पंजीकृत नही है, वे अपना नाम रोजगार विभाग की साईट www.hrex.gov.in पर पंजीकृत करके इस ड्राइव मे भाग ले सकते है । प्रार्थियो से अनुरोध है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page