ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की

Font Size

नई दिल्ली : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है  कि “ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”

इस सम्बन्ध में नवीन पटनायक ने भी मिडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी से मुलाक़ात कर जगन्नाथ पुरी में नए एयरपोर्ट को लेकर बात की और पीएम ने उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया है .

दूसरी तरफ उन्होंने तीसरे मोर्चे की किसी संभावना से इनकार किया . उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी दलों की एकता की मुहिम में शामिल नहीं है. बीजेडी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी गठजोड़ से इनकार किया.

पटनायक ने  कहा कि जगन्नाथ पुरी में नए एयरपोर्ट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उनकी इस यात्रा में किसी अन्य राजनीतिक दल से मिलने की योजना नहीं है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page