देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,633 नए मामले सामने आए

Font Size

नई दिल्ली : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़(95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं.  बीते चौबीस घंटों में 749 टीके लगाए गए.

भारत में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 61,233 है जबकि सक्रिय मामलों की दर 0.14 प्रतिशत है और स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.68 प्रतिशत है.  बीते चौबीस घंटों में देश में  6,702 लोग स्वस्थ हुए और अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,42,42,474 है.

बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के  7,633 नए मामले सामने आए. दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.62 प्रतिशत है.

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 5.04 प्रतिशत है. अब तक 92.43 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,11,029 जांच की गई.

Table of Contents

You cannot copy content of this page