एडिशनल लेबर कमिश्नर ने लेबर कैंटीन व कैच सेंटर का किया औचक निरीक्षण

Font Size

गुरुग्राम, 28 मार्च। गुरुग्राम के एडिशनल लेबर कमिश्नर कुशल कटारिया ने मंगलवार को श्रम विभाग द्वारा अंतोदय आहार के अंतर्गत भूतेश्वर मंदिर में चलाई जा रही लेबर कैंटीन (दुकान न0 64,65.66) का औचक निरीक्षण क़िया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कैंटिन में सैल्फ हेल्प ग्रुप ए. डब्लू एस बालाजी ग्रुप द्वारा मिलने वाले खाने की गुणवता का मुआयना कर संबंधित कर्मचारियों को खाने की गुणवत्ता को बढाने के निर्देश दिए। इसी क्रम उन्होंने श्रम विभाग द्वारा गांव हयातपुर में चलाए जा रहे कैंच सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां कार्यरत कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे श्रमिकों को उनके बच्चे को कैच सेंटर में छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page