केंद्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृत की पढाई की माँग

Font Size

पिपरा : नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत पाण्डेय ने कहा कि केंद्रीय विश्वविधालय में संस्कृत की पढाई को शुरू करने के लिए आज पिपरा बाजार में प्रदर्शन किया । जिसमे सैकड़ो नवयुवक सेना के कार्यकर्ता शामिल थे। तजमुल अंसारी ने कहा कि नवयुवक सेना के इस मुहीम में संस्कृत और उर्दू भाषा के लिए अभियान चल रहा है और संस्कृत भाषा भारत की संस्कृति का गवाह है।
अतः संस्कृत भाषा की पढाई विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द शुरू होनी चाहिए। मौके पर अभिषेक तिवारी, सन्नी तिवारी, अख्तर अंसारी, धीरज दुबे, अभिषेक त्यागी, अनिकेत तिवारी, गुड्डू साह, सतेंद्र साह , धीरज जैन, अरबिंद साह , तबरेज अहमद ,अमज़द आलम आदि के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page