हरियाणा में 5 नए पुलिस रेंज बनाए गए

Font Size

चण्डीगढ़ :  हरियाणा सरकार ने राज्य में 5 पुलिस रेंज स्थापित किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अंबाला रेंज में जिला अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र होंगे। करनाल रेंज में जिला करनाल, पानीपत और कैथल को शामिल किया गया है। इसी प्रकार, रोहतक रेंज में जिला रोहतक, झज्जर, सोनीपत और चरखी दादरी हैं, जबकि हिसार रेंज में जिला हिसार, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा और जींद को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि साउथ रेंज रेवाड़ी में जिला महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नंूह शामिल हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रैंक का अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो रेंज के पुलिस प्रशासन की निगरानी रखेगा और पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करेगा

Table of Contents

You cannot copy content of this page