हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन का 7 दिसंबर को : मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि

Font Size

– मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी रहेंगे मौजूद
– जीएसटी तथा टैक्स प्रणाली पर कार्यक्रम में होगी चर्चा

गुरुग्राम, 06 दिसंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 7 दिसंबर बुधवार को गुरूग्राम में हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में वे हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन तथा गुरूग्राम टैक्स बार एसोसिएशन के साथ टैक्स के विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी उपस्थित रहेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन का यह कार्यक्रम गुरूग्राम के सेक्टर-44 स्थित अपरेल हाउस के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संदीप गोयल जीएसटी के बारे में बताएंगे। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला संबोधित करेंगे।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ जीएसटी व टैक्स के संबंध में चर्चा भी करेंगे। कार्यक्रम को हरियाणा स्टेट टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम नारायण यादव तथा करनाल की टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान संजय मदान भी संबोधित करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page