राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का उदघाटन

Font Size

चंडीगढ़, 29 नवंबर : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरूआत की। सर्वप्रथम उन्होंने पवित्र ब्रह्मसरोवर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद श्रीमद्भगवदगीता की प्रति पर पुष्प अर्पित किए और गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति दी। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दतात्रेय व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्मसरोवर के तट पर  सूचना, जनसंपर्क व भाषा विभाग द्वारा लगाई गई राज्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने हरियाणा पेविलियन,  शिल्प उद्यान  और पार्टनर स्टेट मध्यप्रदेश के पेवेलियन का भी दौरा किया। राष्ट्रपति ने तत्पशचात कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी एवं हरियाणा से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page