रेल मंत्रालय ने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए दूरी के प्रतिबंध में ढील दी

Font Size

नई दिल्ली :  रेल मंत्रालय ने गैर-उपनगरीय खण्‍डों के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप पर 20 किमी तक की दूरी से अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसी दौरान उपनगरीय इलाकों में इस दूरी को बढ़ाकर 5 किमी कर दिया गया है।

इससे पहले, अनारक्षित टिकट बुकिंग प्रणाली यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप ने गैर-उपनगरीय खण्‍डों में यात्रियों को 5 किमी तक टिकट बुक करने की अनुमति दी गई थी। उपनगरीय खंड के लिए, यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग के लिए दूरी की सीमा 2 किमी थी।

विवरण के लिए वेबसाइट “https://www.utsonmobile.indianrail.gov.in” पर जाएं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page