विद्या भारती की जिला स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता में जुरहरा विद्यालय के विद्यार्थी रहे अव्वल

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: विद्या भारती संस्थान जयपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बौद्धिक एवं मौखिक प्रतियोगिता का आयोजन भरतपुर में किया गया जिसमें जुरहरा आदर्श विद्या मन्दिर के कक्षा 3 से 5 वीं तक के बच्चों ने अंताक्षरी प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार अंताक्षरी प्रतियोगिता में देवांश वशिष्ठ पुत्र देवेंद्र वशिष्ठ, लवी अग्रवाल पुत्री लक्ष्मण अग्रवाल व खुशी पुत्री रमेश पटवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षा रणजीत नगर भरतपुर विद्यालय की प्रधानाचार्या सन्तोष कटारा ने बच्चों को पुरूस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page