ऑर्गेनिक खेती के लिए किसानों को किया जा रहा जागरूक : रणजीत सिंह

Font Size

किसानों को कुरुक्षेत्र में दिलाई जा रही ऑर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग

चंडीगढ़, 24 सितंबर : हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि मौसम के बदलाव के चलते वर्तमान दौर में परंपरागत खेती के अलावा किसानों को अब फसल विविधिकरण की ओर बढ़ना होगा। किसानों को ऑर्गेनिक खेती की ओर अग्रसर करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में किसानों को कुरुक्षेत्र में ऑर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। रानियां हलका से भी किसानों के दो ग्रुप को भेजा गया है और आगे भी कई किसानों को ऑर्गेनिक खेती के प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

बिजली मंत्री आज रानियां में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों की शिकायतों व समस्याओं को बारीकी से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक खेती से किसानों को काफी फायदा होगा इसलिए राज्य सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए किसानों को ऑर्गेनिक खेती से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

श्री रणजीत सिंह ने कहा कि रानियां हलका में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री ने हलका के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने कई करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन किया है। मुख्यमंत्री घोषणाओं पर काय तेजी से कार्य चल रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page