राजकार्य में बाधा डालने के मामले के चार आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 23 नंवम्बर 2018 को थाना जुरहरा के कांस्टेबल शेरसिंह ने गांव भण्डारा थाना जुरहरा निवासी नजीर वगैरह 12-13 जनों के खिलाफ एकराय होकर ग्राम भण्डारा में उसके साथ धक्कामुक्की कर राजकार्य में बाधा डालने व सरकारी गाडी के शीशे तोड देने का मामला थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था। जिसमें हैडकांस्टेबल पूरनसिंह द्वारा मामले की जांच के बाद उक्त मामले के नामजद आरोपी नजीर पुत्र हसमल, जाहिद पुत्र सब्बीर, अमजद पुत्र जुम्मे खॉं व जैकम पुत्र भुल्लू निवासी ग्राम भण्डारा थाना जुरहरा को गिरफ्तार किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page