हरित भारत और जल संरक्षण का संकल्प ले मनाया गया तीज महोत्सव

Font Size

गुरुग्राम। गुरुग्राम की न्यू हाईट गार्डन सोसाइटी सेक्टर 90 की महिलाओं द्वारा तीज महोत्व का भव्य आयोजन किया गया। सोसाइटी की सभी महिलाओं ने भाग लिया और हरित भारत और जल संरक्षण का संकल्प लिया। सोसाइटी की MN group की प्रधान कुसुम ने इस अवसर पर कहा कि इस महोत्सव का आयोजन जहां सोसाइटी की सभी महिलाओं को उनके व्यस्त कामों को एक तरफ रखते हुए एकजुट करना था वहीं उनका यह संदेश कि हमें अपने भारत को हरित बनाना और जल संरक्षण पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है।

हरित भारत और जल संरक्षण का संकल्प ले मनाया गया तीज महोत्सव 2

उन्होंने कहा कि आज की इस भागमभाग में जहां एक दूसरे के पास मिलने का समय नहीं होता है वहीं ऐसे आयोजन एक दूसरे को मिलाने का और जोड़ने का कार्य करते हैं।

इसी कड़ी में ग्रुप की सचिव ललिता यादव ने कहा कि आज के व्यस्त माहौल में हम अपने देश के प्रति कर्तव्यों को भूलते जा रहे हैं। कंक्रीट का जंगल बढ़ता जा रहा है और जल की बरबादी बहुत की जा रही है।

हरित भारत और जल संरक्षण का संकल्प ले मनाया गया तीज महोत्सव 3


इस अवसर पर ग्रुप की सभी महिलाओं ने एक एक पेड़ लगाया और इन सभी की देखभाल का संकल्प भी लिया। तीज महोत्सव में तरह तरह के खेलों के आयोजन के साथ साथ हास्य कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इसमें सोसाइटी की महिलाओं ने अपनी कविताओं से सभी का मनोरंजन किया। इस आयोजन में MN ग्रुप की कुसुम और ललिता यादव के अलावा अन्य महिला पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Table of Contents

You cannot copy content of this page