9 और 10 मई को होने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए 60 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

Font Size

नई दिल्ली। रेलवे मंत्रालय ने आगामी 9 और 10 मई को होने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के परीक्षार्थियों के लिए देशभर में 60 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा है कि रेलवे की परीक्षा के मौके पर परीक्षार्थियों की सुविधाओं के लिए रेलवे 65 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने तीन सप्ताह पहले ही नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया था। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 9 एवं 10 मई को ये परीक्षा देशभर में आयोजित की जाएगी।

रेलवे में भर्ती के लिए फरवरी 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था.  31 मार्च 2019 तक आवेदन मांगे गए थे। कोरोना महामारी के कारण सीबीटी-1 आयोजित कराने में काफी देरी हुई थी। इस भर्ती के माध्यम से एनटीपीसी के 35,000 से अधिक रिक्त पद भरे जाएंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page