विजेंद्र आर्य भाजपा एस.सी. मोर्चा के जिला प्रवक्ता मनोनीत

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: जुरहरा कस्बा निवासी विजेन्द्र आर्य को भारतीय जनता पार्टी एस.सी. मोर्चा का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया है जिनके मनोनयन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी भरतपुर जिला अध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह के निर्देश अनुसार एस.सी. मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश बूटोंलिया के द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जुरहरा कस्बा निवासी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता विजेंद्र आर्य को एस.सी. मोर्चा का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है।

इनके मनोनयन पर स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह व एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गेश बूटोंलिया का आभार व्यक्त किया है

Table of Contents

You cannot copy content of this page