बसई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर सेल्फी ले रहे चार युवकों की ट्रेन से कट कर मौत !

Font Size

गुरुग्राम : बसई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की जान चली गई. घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. इलाके के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुँचने लगे जबकि सूचना मिलते ही जी आर पी गुरुग्राम से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शरू कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बसई स्टेशन के पास बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के करीब ही चार युवक रेलवे लीं पर सेल्फी ले रहे थे. उसी समय दिल्ली से अलवर की ओर जाने वाली जन शताब्दी ट्रेन आ गई. ट्रेन की आवाज सुनने के बावजूद चारो युवक रेलवे लाइन से नहीं हटे. अपनी बेवकूफी के कारण चारों ट्रेन की चपेट में आ गये. यह दर्दनाक हादसा दोपहर बाद हुआ. जोखिम उठा कर जान की परवाह किये बिना सेल्फी लेने की प्रवृत्ति से इस प्रकार की घटना आये दिन देश के अन्य राज्यों में सुनने को मिलती रही है और यह हरियाणा में इस प्रकार का दुखद वाकया पहली बार सामने आया है जिस्मने 4 युवकों की नाहक जान चली गई.

सबसे दुखद पहलू यह है कि जिन 4 युवकों की जान ट्रेन की चपेट में आने से गई उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. इस घटना ने आस पास के गावों व शहरी क्षेत्र को भी हिला कर रख दिया है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page