भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप : जी. किशन रेड्डी

Font Size

नई दिल्ली : पर्यटन मंत्रालय ने ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाओं की पहचान की है और पर्यटन के इस विशिष्ट क्षेत्र के प्रचार और विकास के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। पर्यटन मंत्रालय ने भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप – आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक पहल, तैयार किया है, जिसे संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों, सभी राज्य सरकारों/संघ राज्य प्रदेशों के प्रशासन और इस उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ साझा किया है। यह जानकारी, पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

रणनीतिक दस्तावेज प्रमुख स्तंभों को रेखांकित करता है :

  1. ग्रामीण पर्यटन के लिए आदर्श नीतियां और सर्वोत्तम तौर-तरीके
  2. ग्रामीण पर्यटन के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकियां और प्लेटफार्म
  3. ग्रामीण पर्यटन के लिए क्लस्टर विकसित करना
  4. ग्रामीण पर्यटन के लिए विपणन सहायता
  5. हितधारकों का क्षमता निर्माण
  6. शासन और संस्थागत ढांचा

उपरोक्त के अलावा, ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) ने सूचित किया है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन (एसपीएमआरएम) योजना के तहत, इक्कीस घटकों को क्लस्टर विकास के लिए आवश्यक माना गया है और पर्यटन संवर्धन इन घटकों में से एक है।

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page